श्री रामभक्त मंडल ने हरे चारे की गौ भोग सेवा की

Jun 06 2025

ग्वालियर। श्री रामभक्त मंडल ने निर्जला एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को आदर्श गौशाला लाल टिपारा मुरार में 13 क्विंटल 33 किलो हरे चारे का भोग गौ माता की अर्पण किया। श्री रामभक्त मंडल लगभग विगत लगभग 6 वर्षों से अपने गौ सेवकों के सहयोग द्वारा सप्ताह में दो बार एवं प्रत्येक धार्मिक उत्सवों पर गौ भोग (हरे चारे) की सेवा करता आ रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष नंदकिशोर गोयल के साथ संयुक्त अध्यक्ष अरविंद मित्तल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष प्रेमकिशोर गोयल, नवलकिशोर कुशवाह, मनोज बंसल इत्यादि उपस्थित थे।