विश्व पर्यावरण दिवस पर गमले पौधा वितरण किया
Jun 06 2025
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय विश्व पर्यावरण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। इस महोत्सव के दौरान बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से भी पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही चित्रांकन प्रतियोगिता से भी जनजागरण अभियान चलाया गया और आयोजन के अंतिम दिन पौधा वितरण का आयोजन फूलबाग चौराहे पर प्रात: 7 बजे किया गया। इसमें राहगीरों को पौधा वितरण किया गया।
पौधे वितरण कार्यक्रम के अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया, राजेश सोलंकी, एएसपी नरेश बाबू अननोटिया, थाना प्रभारी कोतवाली मोहिनी वर्मा ने पौधे वितरण किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजौरिया ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है। पौधे जीवन में अनमोल है इसका मोल समझना चाहिए और पौधे ज़रूर लगायें कहीं पर भी लगायें और इसका महत्व समझें और देख-रेख भी समय समय पर करते रहे।
संस्था की संयोजिका डॉ शिखा कटठल ने बताया कि इस अवसर पर करीब 200 लोगों को गमले सहित पौधे वितरण किया गया। संजय कटठल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष इस आयोजन को बढ़ चढक़र मनाया जाता है आज के इस आयोजन में सुनील क_ल विशाल जैन, अशोक जैन, डॉ मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









