संगठन सृजन अभियान को गति देना है: विधायक डॉ. सिकरवार

Jun 06 2025

ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने ललितपुर कॉलोनी कार्यालय पर ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत समस्त मण्डलम् अध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने मण्डलम् अध्यक्षों से कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भोपाल यात्रा के बाद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन सृजन अभियान के तहत सक्रिय रहकर आमजन के बीच पार्टी की मजबूती एवं भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करना है। 
उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठें कांग्रेसजनों को राहुल गांधी की भावनाओं का सम्मान करते हुये एक जुट होकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के बुर्जुगों का सम्मान और उनसे मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ता लें। उन्होंने मण्डलम् अध्यक्षों से कहा कि अपने मण्डलम् स्तर की बैठके नियमित रूप से करें और हर बैठक में पार्टी की नीति-रितियों को जन-जन तक पहुॅचायें। कांग्रेस पार्टी सर्वहार वर्ग के उत्थान एवं  विकास की चिंता करती रही है। इसे आगे जारी रखना है।
बैठक में मेयर इन कॉउसिल के प्रभारी सदस्य अवधेश कौरव,  देवेन्द्र सिंह चौहान, महादेव अपोरिया, अनूप शिवहरे, पार्षद सुरेन्द्र साहू, अंकित कठठ्ल, डॉ. जसवंत शेजवार, जीतू कुशवाह, अवधेश साहू, संदीप यादव, हरेन्द्र वर्मा, राकेश कुशवाह, हिमांशु कीकन, धीरेन्द्र यादव, दीपक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।