पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक अधिक से करे पौधारोपण-हरिओम गौतम

Jun 06 2025

ग्वालियर। सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति ग्वालियर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दो स्थानों पर पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसमें संस्था द्वारा संचालित विशेष विद्यालय के छात्र- छात्राएं भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मप्र जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ, जिला समन्वयक धर्मेन्द्र दीक्षित, श्रीमती वाजपेयी एवं संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम उपस्थित थे। 
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु में अधिक से अधिक पौधों रोपण करना चाहिए पौधों के बिना जीवन का कोई अस्तित्व नहीं है। इस अवसर पर पीपल, आम, आंवला, शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधों का रोपण किया गया।