पर्यावरण संरक्षण पृथ्वी पर जीवन के लिए आवश्यक है और हमें इसे संरक्षित करना है: आरडी सिंह
Jun 06 2025
ग्वालियर। भारत विकास परिषद सहयोग शाखा ग्वालियर द्वारा बहोड़ापुर तिराहे पर नियमित राष्ट्रगान की श्रंखला में स्वच्छ भारत का रखें ध्यान बस 1 मिनट रुके राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान के 827वें दिन प्रात: 8.15 पर संपन्न हुआ। मध्य भारत उत्तर प्रांत के मीडिया प्रभारी एवं शाखा संस्थापक अशोक गर्ग ने बताया की राष्ट्रगान उपरांत शाखा सहयोग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर 51 पौधे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अथिति एवं शाखा सहयोग के सदस्यों द्वारा आमजन को वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरडी सिंह (होमगार्ड जिला कमांडेंट) थे और विशिष्ट अथिति वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्य संपादक संजीव सिकरवार (दैनिक मध्यराज) एवं पार्षद पीसी शर्मा थे।
मुख्य अतिथि ने शाखा सहयोग की तारीफ की और ओर कहा कि राष्ट्रगान करना लोगों में देश भावना जागृत करना है, साथ कहा कि पृथ्वी पर्यावरण संरक्षण पृथ्वी पर जीवन के लिए आवश्यक है और हमें इसे संरक्षित करना चाहिए ये जीवनदायनी है।, हालांकि गलत तरीके से इसका दोहन पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है जिससे जन जीवन मुश्किल में है। पौधे लगा कर बचाना हमारा दायित्व है, साथ ही उनके द्वारा होमगार्ड परिसर में पौधे लगाने के लिए परिसर में ले जा कर जगह को बताया शाखा सदस्यों ने इसके लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम उपरांत सभी को सत्तू और शर्बत का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में राजकुमार गर्ग, सुभाष अग्रवाल, अरुण बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोपालदास जैन, बीके शर्मा, किशनलाल गुप्ता, पवन सिंघल, महेंद्र गर्ग, ओमप्रकाश सिंघल, विशन गर्ग, भुजबल सिंह यादव, रणवीर गुर्जर, कृष्ण गोपाल सोनी, सुरेंद्र सिंह धाकड़,आर अग्रवाल, ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









