गंगा स्नान से बड़ा पुण्य लाभ मिलता है-अण्णा महाराज
Jun 06 2025
ग्वालियर। गंगा दशहरे के अवसर कंपू स्थित हठयोगी संत अण्णा महाराज मठ में सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में सामूहिक पूजन, सकोरे वितरण, पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मठ के महंत मनीष विठ्ठल अण्णा महाराज मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि रायपुर सकल ब्राह्मण महासमिति के संभागीय संयोजक निरंजन अंगूरी दुबे, श्याम बाबू शर्मा, राजीव शुक्ला, महंत सतीश शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश संयोजिका श्रीमती वंदना भूपेंद्र प्रेमी, श्रीमती रश्मि त्रिपाठी मंचासीन थी।
मुख्य अतिथि महंत मनीष वि_ल अण्णा महाराज ने बताया कि 200 वर्ष प्राचीन मठ का निर्माण महारानी बेजा बाई शिंदे द्वारा अपने सदगुरु अण्णा महाराज की आज्ञा से जीवंत समाधि लेने के उपरांत किया गया हे। हठयोगी संत अण्णा महाराज के आव्हान पर गंगा माता की मूर्ति मठ स्थापित हुई। गंगा दशहरा बिना भगीरथ नाम स्मरण के अधूरा है। महाराज सगर के पुत्र भगीरथ जिनके वंश में आगे चलकर हमारे आराध्य भगवान श्रीराम का जन्म हुआ ऐसे महाराज भागीरथ की कठिन तपस्या के फल स्वरूप गंगा मैया का भूलोक पर आगमन हुआ भागीरथ के कारण गंगा मैय्या का नाम भागीरथी पड़ा।
प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि सकल ब्राह्मण महासमिति ब्राह्मण बुजुर्ग का सम्मान हमेशा करती रही है उनके अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। जुलाई के प्रथम सप्ताह में सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में दो सौ एक ब्राह्मण बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर नृत्यांजलि डांस ग्रुप ने नमामि गंगे गंगा माता की नृत्य स्तुति दी। निर्जला एकादशी पर मंदिरों में पक्षियों को पानी पीने के लिए सकोरे वितरण किया। गंगा मैया सेवक सम्मान से नुपुर, ऐंजिल शर्मा, अनाईका, अनिका, अनवी, इशिता निगुडकर, कनक,अनाधरा को गंगाजल, स्मृति चिन्ह, श्रीफल, भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बीना भारद्वाज, मंजू मिश्रा, अनीता शर्मा, सुधा दीक्षित, रश्मि त्रिपाठी, कीर्ति गौड, शशि व्यास, संध्या तिवारी, किरण मिश्रा, अंगूरी दुबे, माया दीक्षित, नूपुर पीतांबरा, शिवानी व्यास, नंदा कांटे, श्यामबाबू शर्मा, शैलेंद्र दीक्षित, भूपेंद्र प्रेमी, सतीश शर्मा अंजू दीक्षित, रेनू शर्मा, ममता द्विवेदी लक्ष्मी शर्मा सहित अनेको उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









