हर व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए:जयप्रकाश राजौरिया

Jun 06 2025

ग्वालियर। वृक्षारोपण करके ही हम आने वाली पीढिय़ों को बेहतर पर्यावरण दे पाएंगे। इसके लिए हर एक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शहीद केप्टन उपमन्यु पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम में कहीं। 
जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि धरती हमारी मां के समान पूजनीय है। यह हमारा पालन पोषण हर रूप में करती है। हमारे शहर के लोग प्रकृति और पर्यावरण को हरा भरा करने के लिये अपना योगदान दे रहे हैं। राजौरिया ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और समृद्धि को समर्पित देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक पेड़ मॉ के नाम अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। 
उन्होंने कहा कि इस बार गर्मी ने जो भयावह और प्रचंड रूप दिखाया है। यह हमारे लिये संकेत है। इसको देखते हुए हम लोगों को अपने अपने स्तर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके पर्यावरण को संतुलित रखने में अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि वृक्षों से हमें ऑक्सीजन मिलती है और स्वच्छ ऑक्सीजन मिलती रहे इसके लिये भी वृक्षारोपण बहुत जरूरी है।
इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया का वृक्षारोपण स्थल पर कार्यक्रम संयोजक धर्मेन्द्र तोमर सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर धर्मेन्द्र तोमर, जवाहर प्रजापति, विनय जैन, विनोद शर्मा, सुमन शर्मा, रामेश्वर भदौरिया, राजू सेंगर, राजेश दुबे, राजेंद्र सेठ, दीपक शुक्ला, नवीन परांडे, अजय द्विवेदी,अनिल सांखला, कुलदीप चतुर्वेदी, यामिनी परांडे, व्यंजना मिश्रा, वंदना प्रेमी, ज्योति पाठक, मिथलेश बघेल, मुकेश दुबे, प्रवीण भारद्वाज, अमित बंसल, सतपाल जादौन, अमर कूटे, मुलायम यादव, परवेज खान, अली अहमद, पंकज शर्मा, विवेक भार्गव, रवि पाण्डेय, भूरा शर्मा, रूपेश अग्रवाल मौजूद थे।