कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने किया पौध रोपण
Jun 06 2025
ग्वालियर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने इस वर्ष प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें थीम के साथ किया पौध रोपण। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
पौध रोपण करते कंचन राव द्वारा बताया गया पेड़ हमारे सबसे बड़े जीवन दाता है वे ऑक्सीजन देते हैं। प्रदूषण कम करते हैं और तापमान नियंत्रित करते हैं। हर साल हम कम से कम पांच पेड़ जरूर लगाए और उनकी देखभाल करना हमारा संकल्प होना चाहिए। पर्यावरण है तो हम हैं और अगर पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा तो हम भी चैन की सांस नहीं ले पाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने और पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, कंचन राव, पुष्पा मिश्रा, अर्चना शर्मा, पायल गर्ग आदि सदस्यगण उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









