बापू भक्तों ने राहगीरों को शरबत पिलाकर बाड़े पर बांटे ऋषि प्रसाद ग्रन्थ

Jun 06 2025

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के तत्वाधान में महाराज बाड़े पर महा शरबत मेला आयोजित किया गया। जिसमें हजारों राहगीरों को गंगा दशहरा पर्व पर तपती दोपहरी में शरबत पिला कर ऋषि प्रसाद ग्रन्थ उपहार स्वरूप जन साधारण को भेंट किए गए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। 
गंगा दशहरा एवं पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अर्जुन भाई की देखरेख में छाछ मिश्रित शरबत सेवा देर शाम तक चलती रही। तपती धूप में वृद्ध महिला पुरुष राहगीर शरबत पीकर संत आशाराम बापू को दुआएं देते दिखाई पड़े। शरबत सेवा में लखमीचंद वासुदेव, दिलीप हूंडवानी, गोपाल जायसवाल, अनिल सोनी, सतीश चंद्र, संजीव जाट, विकास गुप्ता, रामवीर, हितेश, प्रधान सिंह, महेंद्र कुशवाह, श्रीमती कल्पना शर्मा, लता खत्री, उर्मिला सोनी, कविता बहन, पूजा, कुसुम चंदेल, गुड्डी प्रजापति इत्यादि शामिल रहे।