भक्तों ने मां गंगा की आराधना कर किया पंचामृत से अभिषेक

Jun 05 2025

ग्वालियर। भाऊ का बाजार स्थित 125 साल पुराना गंगा मंदिर में गुरूवार को गंगा दशहरा पर सुबह की बेला में मां गंगा मैय्या का महिलाओं ने वैदिक मंत्रो का उच्चरण के साथ पंचामृत से अभिषेक किए। अभिषेक के उपरांत गंगा मैया का विशेष श्रृंगार कर भव्य आरती उतारी। दर्शन करने वाले भक्तों को प्रसाद भी वितरण की गई।
मंदिर की पुजारी मनोरम शर्मा ने सुबह विशेष वैदिक मंत्रो का उच्चारण के साथ कॉफी श्रद्धालुओं एवं महिलाओं ने मां गंगा मैय्या की प्रतिमा पर कलशों में जल, दूध, घी, दही, चन्दन ओर केशर सहित पंचामृत से अभिषेक किया। महिलाओ ने मां गंगा मैय्या से शहर मे अच्छी बरसता के लिए एवं दिव्य आयु की मां गंगा मैय्या से कामना की। इस के साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा मैय्या की दीपकों से महाआरती उतारी। जिसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया।