अग्रमिलन ग्रेटर की 530वीं साप्ताहिक बैठक का आयोजन हुआ

Jun 05 2025

ग्वालियर। अग्रमिलन ग्रेटर की 530वीं साप्ताहिक बैठक का आयोजन सियाराम गुप्ता के निवास पर किया गया, जिसमें 100 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति रही। इस बैठक को मिनी परिचय सम्मेलन का नाम दिया गया। 
बैठक की अध्यक्षता डा. रामबाबू गोयल द्वारा की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने बच्चों और रिश्तेदारों के वैवाहिक बच्चों का बायोडेटा का वाचन किया, जिसमें मुकेश अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल और संजीव अग्रवाल ने भी परिचय करवाने में अपनी भूमिका निभाई। सभी ने अपने-अपने वैवाहिक बच्चों के लिए आपस में बातचीत कर बायोडेटा का मिलान किया। सभी सदस्यों का स्वागत अनीता गुप्ता ने किया। यह पारिवारिक आयोजन महिलाओं के अपने जीवनसाथी के साथ उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर डाक्टर एलडी अग्रवाल, प्रभुदयाल गुप्ता, अशोक अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, राजेश एरण, डॉ. रामजीदास गोयल, रामरतन गर्ग, राजकुमार गर्ग, महेंद्र अग्रवाल, गिर्राजकिशोर सिंघल, सतीश अग्रवाल, सीमा बंसल, मीरा गोयल आदि सदस्य उपस्थित थे।