गली मोहल्लों व सब्जी वालों को थैले वितरित किए

Jun 05 2025

ग्वालियर। प्लास्टिक बैग्स से होने वाले पर्यावरण को नुकसान को कम करने की दिशा में हर एक इंसान कुछ बेहद जरूरी कदम उठा सकता है। सतर्कता और जागरूकता दो बेहद जरूरी चीजें हैं, जिनसे प्लास्टिक के खिलाफ अपनाया जा सकता है। खुद प्लास्टिक को खत्म करने की कोशिश न करें। न पानी में, न जमीन पर और न ही जमीन के नीचे प्लास्टिक खत्म होता है। इसे जलाना भी पर्यावरण के लिए अत्यधिक हानिकारक है। 
यह कहना है पर्यावरण प्रेमी रेखा श्रीवास्तव का, जिन्होंने मुहिम छेड़ रखी है कि प्लास्टिक से दूरी बनाओ एवं प्रकृति को अपने नजदीक पाए। इसी मुहिम के अंतर्गत उन्होंने सैकड़ों संया में कपड़े के थैले सिलवाये और गली मोहल्लों में एवं सब्जी वालों को वितरित करने का कार्य लगातार किए, जिससे कम से कम प्लास्टिक थैलियों का उपयोग हो सके।
साथ ही स्कूली बच्चों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करती है, जिसमें बच्चों को चित्रकला की द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलता है, जिससे पर्यावरण को एवं जानवरों को इससे मुति मिल सकें एवं हमारी धरती प्लास्टिक मुत होने में अग्रसर हो सके। इस मुहिम में उनके साथ धीरे धीरे कई लोग जुड़ते जा रहे हैं।