फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Jun 05 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण दिवस पर किए जा रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग में की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने प्रकृति से संबंधित रोचक ड्रेसेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि डॉ शिखा क_ल ने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ उसे सुधारने का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में हिताशी तोमर, आदित्य सक्सेना, अंजू प्रजापति उपस्थित रहीं।
बच्चों ने फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आरुष मित्तल पृथ्वी, भाव्या मित्तल आम, हिमांशी नरवानी पेड़, प्रणव अग्रवाल पेड़, दिव्यम अग्रवाल पृथ्वी, पीहू अग्रवाल आम, इवा शाक्य पृथ्वी, जेसिका चौहान फूल, दृष्टि चचोलिया पानी की बूंद, मानवी दुलारिया प्रकृति, रूही प्रजापति आम, जानवी वर्मा ने बादल का रूप धारण किया।