वैश्य विकास परिषद के सदस्यों ने देखी भूल चूक माफ मूवी

Jun 05 2025

ग्वालियर। वैश्य विकास परिषद् के सभी सदस्यों ने भूल चूक माफ मूवी देखी। पारिवारिक माहौल में हुए इस आयोजन में सदस्यों ने जमकर आनंद उठाया। हल्की-फुल्की कॉमेडी वाली इस मूवी को सभी ने परिवारजनों के साथ बैठकर देखा।
भूल चूक माफ मूवी में संदेश दिया गया है कि सरकारी नौकरी में जो भ्रष्टाचार होता है उससे जरूरतमंद बेरोजगार युवा आत्महत्या करने को मजबूर हो जाते हैं, इसलिये जो युवा योग्य और पात्र हैं, उन्हें ही सरकारी नौकरी में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इस दौरान व्यापारी वर्ग से आने वाले सभी सदस्य रात को जब मूवी देखने पहुंचे तो सभी बहुत खुश हुए। उन्होंने कहा कि वैश्य विकास परिषद का यह आयोजन सराहनीय है, क्योंकि वैसे समय निकालना मुश्किल होता है, इस बहाने समय निकालकर जो पीछे छूट गया मूवी का मजा वह लेने का मौका मिला। 
इस अवसर पर अध्यक्ष ज्योति लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, सचिव अंजू विवेक जैन, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष मंजू राकेश सिंघल, सुनीता अशोक अग्रवाल, रजनी राजेंद्र जैन, कमल किशोर गुप्ता, श्वेता शैलेश जैन, पूनम गिर्राज दानी, रश्मि अग्रवाल, महावीर गुप्ता, संजय रूबी अग्रवाल, कीर्ति आशीष जैन, मधु गोपाल गोयल, साधना गिर्राज अग्रवाल, नेहा प्रखर गोयल, सृष्टि अंकित अग्रवाल, रवि तनूजा अग्रवाल आदि उपस्थित थे।