तिरंगा लेकर पहियों पर दौड़ेंगे बच्चे 8 जून को

Jun 04 2025

ग्वालियर। ऑपरेशन सिंदूर की विजय को देश में लोग अपने अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। ग्वालियर के बच्चे 8 जून को ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा स्केटिंग रैली के तहत देशभक्ति का जज्बा के साथ हाथ में तिरंगा लेकर स्केटिंग दौड़ में सम्मलित होंगे। यह आयोजन चंबल संभाग रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाएगा। 
अध्यक्ष संजय क_ल, सचिव दीपक जायसवाल ने बताया कि यह रैली कटोरा ताल से सुबह 6.30 बजे प्रारंभ होकर अचलेश्वर मंदिर सनातन धर्म मंदिर से घोड़ा चौक से जयेंद्रगंज होते हुए शिन्दे की छवनी से दीनदयाल सिटी मॉल पर समाप्त होगी, वहां सभी प्रतिभागियों को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 
ग्वालियर के स्केटिंग कोच पंकज मदान, नितिन अग्रवाल, अतुल जैन, आदिल खांन सागर कुशवाहा, योगेश कुशवाहा, हर्ष खेमरिया, रवि चौधरी, मनोज शंखवार, दिलीप गुरनानी इस रैली को सफल बनाने के लिए बच्चों को प्रशिक्षित करने में जुटे हुए हैं। आयोजन समिति के अशोक जैन, विशाल जैन, राजेश त्रिपाठी, धीरज गोयल ने स्केटिंग करने वाले बच्चों से इस रैली में शामिल होने की अपील की।