डीबी सिटी में आयोजित समर कैंप संपन्न

Jun 04 2025

ग्वालियर। डीबी सिटी में एसएनजी आर्ट एंड क्राफ्ट और अध्यान संस्था द्वारा 1 मई से 31 मई तक समर कैंप आयोजित किया गया। समर कैंप की मुख्य आयोजक श्रीमती शिल्पी गोयल ने बताया कैंप में कुशल प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को स्केटिंग, ड्राइंग, कैलिग्राफी, डांस, इंग्लिश स्पोकन, एवं आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल करना और  सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था।
समापन के दौरान सभी अभिभावकों के लिए नि:शुल्क लिप्पन कला कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। जिसका प्रशिक्षण श्रीमती शिल्पी गोयल द्वारा दिया गया। जिनमें सभी बच्चे और उनकी माताओँ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
श्रीमती गोयल ने बताया कि बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह इस बात का प्रमाण है कि यह कैंप उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा ऐसे कैंप बच्चों को सीखने, बढऩे और नए दोस्त बनाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
समर कैंप में स्केटिंग प्रशिक्षण हार्दिक गोहदकर, ड्राइंग एवम कैलीग्राफ़ी प्रशिक्षण युवराज सिंह, इंग्लिश स्पोकन प्रशिक्षण श्रीमती रीना बंसल, डांस और आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षण श्रीमती शिल्पी गोयल द्वारा दिया गया।
अंत में कैंप की अयोजक श्रीमती शिल्पी गोयल और श्रीमती रीना बंसल  ने सभी बच्चों को और अभिभावकों को कैंप को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकमनाएं दी।