ग्वालियर में मोटराइज्ड ट्राइसिकल का सर्विस सेंटर खोलने सभापति को जौहरी ने पत्र दिया

Jun 04 2025

ग्वालियर। मध्यप्रदेश समाजिक न्याय अधिकारिता एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग और सांसद, विधायकों द्वारा दिव्यांग जनों को एलिम्को कंपनी जबलपुर द्वारा निर्मित बेट्री से संचालित मोटराइज्ड ट्राइसिकल नि:शुल्क वितरित की जाती हैं। भारत सरकार ने दिव्यांग जनों को अपनी शिक्षा ग्रहण करने हेतु स्कूल कालेज एवं अन्य कार्यों के लिए कहीं भी आने जाने में सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह बेट्री से संचालित मोटराइज्ड ट्राइसिकल की योजना बनाई गई थी। 
मगर ग्वालियर में मोटराइज्ड ट्राइसिकल का सर्विस सेंटर न होने एवं इसके पार्ट्स न मिलने के कारण उक्त मोटराइज्ड ट्राइसिकल परेशानी का सबब बन रही है। इसको सुधरवाने हेतू दिव्यांगजनों को जबलपुर या कानपुर जाना पड़ता है जिसमे पुरुष दिव्यांग तो जाकर सुधार करवा लाते है। मगर महिलाएं नहीं जा पाती है।
इन सभी दिव्यांग जनों की परेशानियों को द्रष्टि गत रखते हुए वरिष्ठ समाजसेवी ओर राष्ट्रीय शसक्त दिव्यांग आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी ने नगर निगम सभापति मनोज तोमर से जलविहार में विशेष मुलाकात कर ग्वालियर जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र में सर्विस सेंटर बनाए जाने के लिए चर्चा कर पत्र दिया।, 
पत्र में जौहरी ने लिखा कि यह सर्विस सेंटर खोले जाने से ग्वालियर ही नहीं मुरेना, भिंड, श्योपुर दतिया जिले के दिव्यांग जनों को जबलपुर, कानपुर जाने की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। इसी के साथ ही मोटराइज्ड ट्राइसिकल में एक साइड हाथ के पेडिल का ओप्शन दिये जाने के लिए एलिम्को कंपनी को पत्र लिखे जाने का भी सुझाव दिया। 
जिस पर सभापति ने शीघ्र ही समाजिक न्याय अधिकारिता एवं नि:शक्तजन मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, एवं ग्वालियर कलेक्टर श्रीमति रुचिका चौहान को अपनी ओर से पत्र लिखकर भेजने ओर दोनों से स्वयं चर्चा कर सर्विस सेंटर जल्द से जल्द खोले जाने का प्रयास कराये जाने का जौहरी को पूर्ण भरोसा दिलाया।