नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया लाभ

Jun 04 2025

ग्वालियर। रोटरी क्लब ने समाज सेवी ओमप्रकाश गर्ग की स्मृति में दाल बाजार में निशुल्क चिकित्सा शिविर मंगलवार को लगाया जिसका आम लोगों ने लाभ लिया। कार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आकाश सिंह यादव, न्यूरो फिजिशियन डॉ ईशान मिश्रा, जनरल फिजिशियन डॉ सुशील शर्मा, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ राधेश्याम मीणा ने अपनी सेवाएं प्रदान की। 
इस अवसर पर ऊषा गर्ग, सौरभ गर्ग, रितिका गर्ग, सजल गर्ग, वर्षा गर्ग, रागिनी अग्रवाल, दिलीप पंजवानी, विवेक जैन, ललित नागपाल, राधेश्याम राठी, भूपेंद्र जैन, प्रदीप पाराशर, आदेश बंसल, मयूर गर्ग उपस्थित रहे।