ब्राह्मण परिवारों में गंगाजल वितरित,मां गंगा का पूजन आज
Jun 04 2025
ग्वालियर। गंगादशहरा के अवसर पर सकल ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने ब्राह्मण परिवारों के घर जाकर गंगाजल भेंट किया। महासमिति के ऊंट पुल स्थित प्रधान कार्यालय पर चार जून बुधवार को शाम पांच से छह बजे तक नि:शुल्क गंगाजल वितरित किया गया। ऐसी मान्यता है कि गंगा दशहरा पर प्रात: काल गंगाजल से स्नान करने पर पापों का विनाश होता है।
अनीता शर्मा ने बताया कि पांच जून गुरुवार को शाम पांच बजे, हठयोगी सदगुरु अण्णा महाराज मठ के गणेशजी के मंदिर के पास स्थित 200 वर्ष पुराना मां गंगा के मंदिर विधिवत पूजा के साथ महाआरती की जाएगी।
गंगाजल वितरण में संयोजिका अनीता शर्मा, आशा त्रिपाठी, रेनू शर्मा, मनोज त्रिपाठी, अलका मिश्रा, अनीता दीक्षित, प्रकाश नारायण शर्मा ने सहयोग दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









