मानव अधिकार प्रोटेक्शन में रेखा गंभीर बनी ग्वालियर जिलाध्यक्ष

Jun 04 2025

ग्वालियर। मानव अधिकार प्रोटेक्शन ऑफ इंडिया ग्वालियर जिले मे जिला अध्यक्ष का पद खाली था। प्रदेश अध्यक्ष लंबे समय से जिसको लेकर राजेंद्र झा ने व वरिष्ठ से चर्चा करते राष्ट्रीय नेतृत्व पदाधिकारियों हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं एडवोकेट रेखा गंभीर को ग्वालियर जिले की कमान सौंपते हुए उन्हें प्रभारी व प्रवक्ता प्रभार भी दिया चंबल संभाग का अतिरिक्त गया है। रेखा गंभीर सामाजिक क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहकर मानव अधिकार प्रोटेक्शन की सदस्य के सेवा से जुड़ी है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र झा ने बताया कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता का उद्देश्य नारी शक्ति को आगे बढऩे का रहा है और इस दिशा में कार्य करते हुए कई राज्यों में महिला अध्यक्ष नियुक्त की गई है। इसी क्रम में एडवोकेट कु. रेखा गंभीर को ग्वालियर जिले का अध्यक्ष बनाया गया है, साथ ही रेखा को आगामी दो माह में अपने कार्यकारिणी घोषित करने का निर्देश भी वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा दिया गया है।
रेखा गंभीर ने जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश कमेटी की समस्त कार्यकारणी व जिला व संभाग के सभी पदाधिकारी / सदस्यगणों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता व प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र झा को भरोसा दिलाया कि वह अपने कर्तव्य का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभाएंगी और सबको साथ लेकर चलने का प्रयास रहेगा।