बास्केटबॉल टूर्नामेंट में बालिका अंडर-14 और अंडर-17 में पद्मा स्पोर्ट्स अकादमी बनी चैंपियन
Jun 03 2025
ग्वालियर। ऋषि गालव पब्लिक स्कूल एवम रॉक फायर स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुक्त तत्वधान में एक दिवस समर बास्केटबॉल टूर्नामेंट दीन दयाल नगर स्थित ऋषि गालव स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर सम्पन हुआ। 7 सुबह 6 बजे से शुरू होकर यह प्रतियोगिता रात 10 बजे तक चली जिसमे बालक बालिकाओ की टीमों ने चैंपियन बनने के लिए जी तोड़ मेहनत की। अंडर-14 बालिका में पद्मा स्पोर्ट्स अकादमी ने चैंपियन का खिताब जीता वहीं रॉक फायर स्पोर्ट्स अकादमी दूसरे स्थान पर रही। अंडर-14 बालक वर्ग में बीआईसी क्लब ने चैंपियन का खिताब जीता वहीं एकलव्य खेल परिसर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में पद्मा स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम बनी चैंपियन वहीं फ्रेंड्स क्लब की टीम दूसरे स्थान पर रही और अंडर-17 बालक वर्ग में बी आई सी क्लब की टीम ने चैंपियनशिप खिताब जीता वहीं वी आर जी दुसरे स्थान पर रही।
आयोजन सचिव प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता के समापन पर अतिथि के रूप में मोजूद ऋषि गालव स्कूल के प्रिंसिपल अरविंद सिंह जादोन, रॉक फायर के सीईओ सुयश कुमार गुप्ता, फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन के योगेन्द्र कुशवाह ने सभी विजेता व उपविजेता टीम को पदक व ट्रॉफी प्रदान की।
वहीं सभी टीमो के कोच रवि मिश्रा, अश्विनी गुप्ता, जतिन मिश्रा, शिवेंद्र सिंह, विकास सिंह को भी सम्मनित किया गया। प्रतियोगिता में रैफऱी के रूप में भावना, महक, सानिया, रेशमा, लवली, अमन, आदि को भी सम्मानित किया गया। कार्यकम को सफल बानाने में मोहित कुमार, आकाश सिंह, वरुण, नेहा चतुर्वेदी, डिंपल सेन, डॉ दीपमाला शाक्य ने अहम् भूमिका निभायी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









