मामूली कहासुनी में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 1 आईसीयू में भर्ती
Jun 03 2025
ग्वालियर। चीनौर क्षेत्र के नया गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद उस समय बढ़ गया जब एक पक्ष ने जानबूझकर दूसरे पक्ष की बाइक में ऑटो से टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया।
सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही चीनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
चीनौर क्षेत्र के बनवार निवासी अजय जोशी और सुरेश कुशवाह दोनों दोस्त हैं। दोनों ऑटो में सवार थे। रास्ते में उनकी गिजोर्रा निवासी जितेन्द्र आदिवासी, राजू, सोनू और छोटू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
बात बढऩे के बाद जब जितेन्द्र अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर निकल रहा था, तभी अजय और सुरेश ने बनवार पेट्रोल पंप के पास जानबूझकर उनकी बाइक में ऑटो से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जितेन्द्र और उसके साथी सडक़ पर गिर पड़े और घायल हो गए।
इस हरकत से नाराज होकर जितेन्द्र और उसके साथियों ने अजय और सुरेश पर लाठियों से हमला कर दिया। इसके जवाब में अजय पक्ष की ओर से भी लाठी-डंडे निकल आए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा।
विवाद में अजय जोशी को सिर में गंभीर चोट आने के कारण, आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं जितेन्द्र आदिवासी, राजू आदिवासी, सोनू आदिवासी घायलों को जेएएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चीनौर थाना पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह विवाद आपसी कहासुनी और वाहनों की टक्कर के बाद शुरू हुआ। घायलों का इलाज चल रहा है और मामले की जांच की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









