महाराज बाड़ा के दुकानदारों का फुटपाथ से सामान समेटा
Jun 03 2025
ग्वालियर। रांग साइड आकर यातायात को बाधित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया तो वहां पर लगने वाला जाम कुछ ही मिनट में क्लीयर हो गया। इसके बाद महाराजबाड़ा पहुंची पुलिस और मदाखलत की टीम ने फुटपाथ के आगे आए दुकानदारों का सामान समेटा तो वहां पर भी यातायात सुगम हो गया।
डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान ने बताया कि कुछ दिनों से स्काउट गेट के पास जाम की शिकायत आ रही थी, जिसका समाधान करने के लिए यातायात निरीक्षक धनजंय शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा और मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान को पुलिस व मदाखलत टीम के साथ कार्रवाई के लिए पहुंचाया।
पुलिस और मदाखलत की टीम ने सबसे पहले यहां पर दुकान के सामने सामान लगाने वालों पर कार्रवाई की, इसके साथ ही रांग साइड आकर जाम का कारण बनने वाले आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के चालान बनाए तो यह रास्ता कुछ ही मिनट में क्लीयर हो गया। इसके बाद पुलिस और मदाखलत की टीम महाराज बाड़ा पहुंची और यहां पर फूटपाथ के आगे दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई शुरू की तो कुछ दुकानदारों ने उलझने का प्रयास किया तो मदाखलत की टीम ने उनका सामान जब्त कर लिया।
इसके बाद पुलिस और मदाखलत की टीम सराफा बाजार पहुंची, यहां पर खरीदारी करने के लिए आए ग्राहकों के वाहन बेतरतीब खड़े थे, जिस पर पुलिस टीम ने दुकानदारों को समझाइश दी कि अगर वाहन इस तरह से खड़े होंगे तो पुलिस कार्रवाई करेगी, जिससे उन्हें परेशानी होगी। इसलिए वह अपने यहां आने वाले वाहन चालकों के वाहन तरीके से खड़े करवाएं, जिससे जाम की स्थिति ना बने।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









