पुरानी रंजिशन फायरिंग में एक की मौत, एक की हालत गंभीर
Jun 03 2025
ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर के हजीरा में गत रात हुए गैंगवार ने पुलिस को हिलाकर रख दिया है। इस गैंगवार में एक की जान चली गई। जबकि उसके साथी कल्लू उर्फ पवन श्रीवास की हालत गंभीर बनी हुई है। अब हमलावरों की तलाश में पुलिस की एक नहीं कई पार्टियां दबिश दे रही हैं। रात से ही दनादन छापेमारी जारी है। पुलिस की आधा दर्जन टीम भिंड, मोहना, इंदौर में दबिश दे रही है।
घटना हजीरा के बिरला नगर लाइन नंबर दो की गली नंबर एक में गत रात 10 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कृष्ण लालचंदानी, सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार और टीआई शिवमंगल सिंह सेंगर मौके पर पहुंचे।
मृतक भोला सिकरवार के भाई हेमू सिकरवार की शिकायत पर हजीरा थाने में 9 हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एक हमलावर राहुल सोलंकी को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल कट्टा और स्कूटी बरामद कर ली है। बाकी आरोपियों बंटी उर्फ रिंकू भदौरिया, शिवा राजावत, रानू राजावत, श्याम सिंह भदौरिया, लाला कमरिया, पुष्पेंद्र उर्फ पुस्सू भदौरिया, मुनीम धाकड़, कल्याण धाकड़, राहुल सोलंकी की तलाश में पुलिस की आधा दर्जन टीमें भिंड, मोहना और इंदौर में दबिश दे रही हैं। वहीं, मुख्य आरोपी बंटी उर्फ रिंकू भदौरिया पर एसएसपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है।
मंगलवार को भोला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक भोला सिकरवार का निवास हजीरा बिरला नगर लाइन नंबर दो में होने से वहां पर तनाव था। तनाव के बीच फिर से गोलीबारी न हो इसके लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था।
बताया जा रहा है कि भोला सिकरवार और कल्लू उर्फ पवन श्रीवास गत रात को अपने घर के पास खड़े थे। तभी वहां एक्टिवा सवार बंटी भदौरिया अपने साथी के साथ पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। भोला और कल्लू ने भागने का प्रयास किया। लेकिन हमलावर पूरी प्लानिंग करके आए थे। कल्लू उर्फ पवन श्रीवास के पैर में गोली लगी और भोला सिकरवार के पेट में गोली लगी। जिससे दोनों वहीं गिर पड़े।
गोलियां चलाने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फूलबाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल भोला सिकरवार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल कल्लू का इलाज चल रहा है।
जांच के दौरान पता चला है कि भोला के भाई दीनू सिकरवार ने सोशल मीडिया पर स्टेटस डालकर बंटी भदौरिया को चैलेंज करते हुए गोली मारने की बात लिखी थी। दीनू ने स्टेट्स शाम को ही डाला था और इसके तीन घंटे बाद ही हिस्ट्रीशीटर बंटी ने घर के पास पहुंचकर भोला को गोली मार दी।
पुलिस को ऐसा पता लगा है कि इलाके में भोला सिकरवार शराब का अवैध कारोबार करता था। जिस पर बंटी की भी नजर थी। दोनों इस बात को लेकर कई बार आपस में टकरा चुके थे। इसी विवाद के चलते बंटी ने गोली मारकर भोला की हत्या कर दी है। दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड है। ये भी बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भोला सिकरवार गैंग ने बंटी पर गोलियां चलाई थीं। जिसमें बंटी घायल हो गया था। जिसका बदला लेने के लिए बंटी ने सोमवार की रात हमला किया है।
पोस्टमार्टम हाउस पर मंगलवार की सुबह से काफी पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस को आशंका थी कि परिजन लाश को रखकर जाम लगा सकते हैं। इसलिए पुलिस हजीरा में मृतक के घर से लेकर पोस्टमार्टम तक फोर्स तैनात था।
इस मामले में एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि इस पूरी घटना को बारीकी से खंगाला जा रहा है। वारदात में शामिल लोगों की जन्मपत्री नए सिरे से खंगाली जा रही है। बख्शा किसी को नहीं जाएगा। बदमाशी किसी की भी नहीं चलने दी जाएगी। जिन-जिन लोगों के नाम सामने आए उनके साथ-साथ उन लोगों को भी टारगेट पर ले रखा है जो आरोपियों की संगत-पंगत वाले हैं। इन सभी को टटोला जा रहा है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे घटना के संबंध में कुछ पता चल सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









