टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने फॉर्च्यूनर और लीजेन्डर नियो ड्राइव 48वी वेरिएंट लॉन्च किए

Jun 03 2025

ग्वालियर।  टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने फॉर्च्यूनर और लीजेंडर को नए नियो ड्राइव अवतार/ग्रेड में पेश करने की घोषणा की। 48 वोल्ट के उन्नत सिस्टम से युक्त, नए नियो ड्राइव वेरिएंट ईंधन की खपत के लिहाज से बेहतर हैं, ड्राइविंग प्रदर्शन अच्छा है और अधिक आराम प्रदान करते हैं - शहरी परिस्थितियों और ऑफ-रोड स्थितियों में अधिक परिष्कृत अनुभव प्रदान करते हैं।
2009 में बाजार में पेश किये जाने के बाद से, टोयोटा फॉर्च्यूनर ने प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में मानक स्थापित किया है। फॉरच्यूनर और लीजेंडर नियो ड्राइव 48वी वेरिएंट की पेशकश पर बोलते हुए वरिंदर वाधवा ने कहा जैसे-जैसे भारत में एसयूवी बाजार लगातार बढ़ रहा है, ग्राहक उन्नत सुविधाओं और अलग-अलग स्टाइल की मांग कर रहे हैं, फॉरच्यूनर और लीजेंडर दोनों अपने बोल्ड डिजाइन, शक्तिशाली प्रदर्शन और व्यापक सुविधाओं के साथ इन अपेक्षाओं को पूरा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं, जो विविध उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को सहजता से पूरा करते हैं।
नियो ड्राइव 48वी ग्रेड की शुरूआत हमारी यात्रा में एक और मील का पत्थर है। सेगमेंट के पहले के रूप में यह ग्राहकों की बदलती जीवनशैली के साथ तालमेल बैठाने वाली, हमेशा बेहतर कारें देने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, साथ ही कार्बन तटस्थता के प्रति टोयोटा के बहु-मार्ग दृष्टिकोण को भी मजबूत करता है। व्यावहारिक, भविष्य के लिए तैयार गतिशीलता समाधानों के माध्यम से, हम ग्राहक मूल्य को बढ़ाने और अधिक टिकाऊ कल के लिए सार्थक रूप से योगदान करने का प्रयास करते हैं। 
फॉर्च्यूनर और लीजेन्डर नियो ड्राइव वेरिएंट की बुकिंग 2 जून 25 से शुरू हो चुकी है तथा डिलीवरी जून के तीसरे सप्ताह से शुरू होगी। ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या अपने नजदीकी टोयोटा डीलरशिप पर जा सकते हैं।