एमआईटीएस मे तकनीकी शिक्षा विभाग की कार्यशाला हुई सम्पन्न

Jun 03 2025

ग्वालियर। एमआईटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी मे तकनीकी शिक्षा विभाग मप्र शासन की ओर से पुस्तक पहल कार्यक्रम के अंतर्गत शोधार्थी और अध्यापको के लिए आईईईई एक्सप्लोर की अंतरराष्ट्रीय लेखक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
एमआईटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि एमआईटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी तकनीकी क्षेत्र मे शोध को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के लिए परस्पर जाना जाता है और अपनी ईसी विशेषता को आगे बढ़ाने के लिए आईईईई की अंतरराष्ट्रीय लेखक कार्यशाला का आयोजन केन्द्रीय ग्रंथालय और पुस्तक पहल कार्यक्रम के नोडल अधिकारी द्वारा किया गया।
 कार्यशाला मे आईईईई के ट्रेनर लखपत सिंह द्वारा शोधार्थी और अध्यापको को आईईईई की अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओ को अधिक से अधिक उपयोग कर अपनी शोध कि गुणवाता को बढ़ाने पर प्रकाश डाला गया। आईईईई की लेखक कार्यशाला मे शोधअर्थी और अध्यापको ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और अपने शोध कार्य मे आने वाली कठनाईओ से निदान पाने के बारे मे जाना। इस अवसर पर डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. आरके पंडित, डॉ. मंजरी पंडित एवं पवन कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।