गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह
Jun 03 2025
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएसपी श्रीकृष्ण लाल चंदानी थे।
एएसपी श्रीकृष्ण लाल चंदानी ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के महत्व पर प्रेरणादायक बातें कहीं और कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं, और उनका सम्मान करना समाज की सच्ची उन्नति का प्रतीक है। विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड 58 की पार्षद श्रीमती अपर्णा पाटिल, आईआईटीटीएम के डायरेक्टर आलोक शर्मा, जेयू के पूर्व कार्यपरिषद सदस्य विवेक भदौरिया, शिक्षाविद् मनोज डावरानी, प्रोफे. चंद्रशेखर बरूआ और समाजसेविका श्रीमती मनीषा शर्मा ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ ने बताया कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य मेहनती और होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है ताकि वे भविष्य में समाज और देश के लिए प्रेरणा बनें। उन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मान पत्र, मेडल और गिफ्ट्स प्रदान की गई। मंच संचालन शिवम सिसोदिया ने एवं आभार व्यक्त रोहन शर्मा ने किया। इस अवसर पर संस्था संयोजक आकाश त्रिपाठी, कविता गोले, खुशबू अग्रवाल सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









