झुग्गी के बच्चों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

Jun 03 2025

ग्वालियर। समाजसेवी संस्था कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने साइंस कॉलेज के पास की झुग्गी-झोपड़ी में मानवीय पहल के अंतर्गत एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके अन्तर्गत बालिकाओं को गुड़ टच बेड टच, स्वयं की सुरक्षा संबंधी सुझाव सहज संवाद के माध्यम से दिये गये। साथ ही बच्चों की माताओं को बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए गए। कार्यक्रम समाप्ति पर श्रमिक वर्ग एवं उनके बच्चों के बीच स्वल्पाहार में बिस्किट, चिप्स, पेय पदार्थ आदि वितरित किए गये।
कार्यक्रम में अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, ऋषि जैन, कंचन राव, पुष्पा मिश्रा, आनंद मिश्रा, हेमलता राव, ऋषभ जैन आदि मौजूद रहे।