विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व बच्चों ने चित्र के माध्यम से उकेरा पर्यावरण कैसे सुरक्षित रखें

Jun 03 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के दो दिन पूर्व तीन आयु वर्गों में मंगलवार सुबह 10 बजे डीडी मॉल फ़ूड कोर्ट में डाइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन में तीन आयु वर्ग में वर्ग  ए में 5 साल से 8 साल के बच्चों ने अपने मनपसंद विषय पर चित्रांकन बनाया, वर्ग बी में 9 साल से 14 तक के बच्चों ने को पर्यावरण सुरक्षित विषय पर चित्रांकन बनाया एवम् वर्ग सी में 15 साल से ऊपर के बच्चों ने पर्यावरण कैसे सुरक्षित हो पर चित्रांकन किया।
वहीं डॉ शिखा क_ल ने बताया की चित्रांकन प्रतियोगिता में 160 बच्चों ने भाग लिया। सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर ही नि शुल्क वितरण की गई। निर्णायक मंडल में नीलम तोमर पुलिस निरीक्षक पीटीएस तिघरा, आशी अग्रवाल उपस्थित थे। निर्णयको द्वारा सभी भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र वितरण किये और शुभकामनाएं प्रेषित की गई। चित्रांकन प्रतियोगिता में तीनों वर्ग में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार व  सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। 
आज फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा आज फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल में प्रात: 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें 3 साल से 14 साल तक के बच्चे भाग ले सकते है। इसमें बच्चों को पर्यावरण थीम पर आधारित तैयार होकर आना होगा यह जानकारी संस्था की मुख्य संयोजिका डॉ शिखा क_ल ने जानकारी दी।