जैन मिलन समाज के 20 नवीन सदस्यों ने शपथ ली
Jun 03 2025
ग्वालियर। जैन मिलन समाज का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह कंपू स्थित महावीर भवन में हुआ। कार्यक्रम में नवीन शपथ अधिकारी कमलेश जैन ने 20 नवीन सदस्यों को शपथ दिलाई। साथ ही मुकेश जैन व रोहित जैन ने 2024 से 25 तक टीम के बेहतर कार्यों को देखते हुए विनय कासलीवाल, पंकज बाकलीवाल, नीरज छावड़ा, गौतम गोधा सहित 60 सदस्यों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर संजीव जैन ने कहा कभी भी कोई सेवा अवसर को तलाश नहीं करती, बल्कि सेवा तो वात्सल्य समूह की पहचान है। संस्था अपने उद्देश्यों में पीडि़त मानवता की सेवा को सर्वप्रथम मानती है। विशिष्ट अतिथि सीएसपी रोबिन जैन, राष्ट्रीय संरक्षक प्रवीण गंगवाल, बालचंद्र जैन, शीला टोंग्या, महेंद्र जैन उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









