ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की मौत,अन्य थानों से मांगी लापता लोगों की जानकारी
Jun 03 2025
ग्वालियर। ट्रेन की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के मऊ गांव के पास मंगलवार सुबह की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अब अधेड़ की पहचान के लिए शहर के अन्य थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है। ताकि मृतक की पहचान की जा सके।
महाराजपुरा थाना पुलिस को मंगलवार की सुबह सूचना मिली थी कि मऊ पुल के पास एक अधेड़ की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्ती के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र 40 से 45 साल के बीच है। पुलिस को शव के आसपास और कपड़ों की तलाशी में भी कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
महाराजपुरा थाना सर्किल के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि थाने को सूचना प्राप्त हुई थी कि रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ का शव पड़ा है। थाने का बल मौके पर पहुंचा, जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, मृतक की पहचान के लिए शहर के अन्य थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









