सच्चे जनसेवक थे बांदिल: शेजवलकर

Jun 02 2025

ग्वालियर। पूर्व विधायक स्व.गंगाराम बांदिल ने एक ऐसे जनसेवक थे जो जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहते थे। वे दरबार लगाने के बजाए जनता के पास खुद उनकी समस्याओं को जानने के लिए जाते थे और समस्या के सामने आने पर उसका निराकरण कराते थे।
स्व. गंगाराम बांदिल की 38वीं पुण्यतिथि पर मुखर्जी भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्व. बांदिल का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा दायक है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कहा कि 1980 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले स्व.बांदिल के जीवन कई किस्से ऐसे हैं जो हमे यह संदेश देते हैं कि हमेशा पार्टी सर्वोपरि है। जब देश में आपातकाल लगा था और पार्टी के कई नेता जेल में चले गए थे । तब जेल में ही ग्वालियर पूर्व के लिए उनका नाम तय किया गया था। लेकिन बाद में उनका नाम हट गया था, इस पर उनके समर्थकों ने उनसे निर्दलीय चुनाव लडऩे का दबाव भी डाला था लेकिन उन्होंने कहा कि वे पार्टी के निर्णय के खिलाफ नहीं जाएंगे। उनके लिए पार्टी सर्वोपरि थी। बांदिल कांग्रेस लहर में भी क्षेत्र से चुनाव जीते थे। वे दो बार विधायक रहे। उनका क्षेत्र के लोगों से जो जुडाव था उसी का यह परिणाम था।