सडक़ों पर लोगों से लिफ्ट लेकर जेब काटने वाले 3 बदमाशों को पकड़ा
Jun 02 2025
ग्वालियर। मुरार थाना पुलिस ने एक चोर गिरोह पकड़ा है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड सहित तीन सदस्यों को पकड़ा है। यह गिरोह शहर की सडक़ों पर लोगों से लिफ्ट लेकर उनके वाहनों पर सवार होता था और पलक झपकते ही उनकी जेब या बैग से नकदी और गहने चुरा लेता था। पूछताछ में इस गिरोह द्वारा की गई चार वारदातों का खुलासा हुआ है। गिरोह का मास्टरमाइंड आगरा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वहीं से पूरे गिरोह को चला रहा था।
एक सप्ताह पहले मुरार में जिला अस्पताल के पास इस गिरोह ने लिफ्ट लेकर कमल सिंह कुशवाह, निवासी पोस्तीखाना की जेब से 48 हजार रुपए पार कर दिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनसे आरोपियों की पहचान हुई।
दो बदमाशों को मुरार के बैजल कोठी इलाके में एसबीआई एटीएम के पास से पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह काफी समय से शहर में लिफ्ट के बहाने लोगों की जेब काट रहा था।
जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो पता चला कि गिरोह का सरगना आगरा में है। इसके बाद पुलिस टीम आगरा पहुंची और कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद मास्टरमाइंड को भी पकड़ लिया। अब पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
पुलिस पूछताछ पकड़े गए गिरोह के सदस्यों की पहचान विजय उर्फ लगड़ा उर्फ बाबा, पुत्र शिवचरण आदिवासी, निवासी भीमनगर कुम्हारपुरा, शबा उर्फ रामू गिहार पुत्र रामधन आदिवासी निवासी बाह आगरा उत्तर प्रदेश (मास्टर माइंड), संदीप कोरकू, पुत्र राजेंद्र कोरकू, निवासी बाह, आगरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
गिरोह से मुरार में 48 हजार रुपए चोरी सहित ग्वालियर और झांसी रोड क्षेत्र की कुल चार वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस का मानना है कि इनसे पूछताछ के बाद जिले के साथ-साथ अन्य राज्यों की वारदातों की भी जानकारी मिल सकती है। इसके लिए पुलिस अब आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है।
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद यह गिरोह आगरा भाग जाता था, ताकि सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद पुलिस उन्हें पकड़ न सके। जब मामला शांत हो जाता, तो वे वापस आकर फिर वारदात को अंजाम देते थे।
सीएसपी मुरार राजीव जंगले ने बताया कि गिरोह के तीन सदस्यों को मुरार थाना पुलिस ने पकड़ा है। पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









