20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ समापन
Jun 02 2025
ग्वालियर। लक्ष्मीबाई स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेश बाग एबी रोड बहोडापुर पर 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हुआ। शिविर में लगभग 150 छात्राओं ने भाग लिया। समापन समारोह कार्यक्रम में छात्राओं ने इन 20 दिनों में विभिन्न विधाओं में सीखी कलाओं का सुंदर प्रस्तुतिकरण दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य भारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र बांदिल रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्राओं की पढ़ाई के साथ-साथ सर्वांगीण विकास बहुत आवश्यक है। जिससे उनका व्यक्तित्व विकास होता है और वह अपनी प्रस्तुति हर जगह दे सकती है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि गणेश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मान सिंह जादौन ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा छात्राओं के जीवन में अहम भूमिका निभाती है अत: सभी माता-पिता को अपनी बिटियाओं को संस्कार मय विद्यालय में प्रवेश दिलाना चाहिए। जहां वह अध्ययन करके अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों का और अपने विद्यालय का नाम रोशन कर सके।
इस अवसर पर कार्यक्रम में सुधीर शर्मा, प्राचार्य जगदीश श्रीवास, प्राचार्य नरेश शर्मा, प्राचार्य नरेश त्यागी, प्रधानाचार्य अल्पना करकरे, जया अग्रवाल एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा कार्यक्रम का संचालन रचना सक्सेना ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









