विश्व पर्यावरण दिवस पर तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 3 से
Jun 02 2025
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम् संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में 3 जून से 5 जून तक तीन दिवसीय विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था की संयोजिका डॉ शिखा क_ल व अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी।
3 जून को सुबह 9:30 बजे से तीन आयु वर्ग में पर्यावरण थीम पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। 4 जून को प्रात: 10:30 बजे से 2 आयु वर्ग में पर्यावरण थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें विजेता एवम् उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रात: 7 बजे से राहगीरों को को पौधे वितरण किया जायेगा। सभी आयोजन पूर्ण रूप से निशुल्क रखे गए हैं। तथा सभी आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल में रखे गए है।
आयोजन में विशाल जैन, डाक्टर मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, अशोक जैन ने बच्चों एवम उनके अभिभावकों से आयोजन में भाग लेने की अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









