आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बड़ी:आशीष राठौड़

Jun 02 2025

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय की भगिनी संस्था राजयोग एज्युकेशन एण्ड रिसर्च फाउंडेशन के युवा प्रभाग द्वारा नई उमंग नई तरंग के अंतर्गत गोल्डन वल्र्ड रिट्रीट सेंटर में तीन दिवसीय आवासीय रिट्रीट डिवाइन यूथ फोरम का आयोजन किया गया था। जिसमे पूरे प्रदेश से युवा बहनों ने हिस्सा लिया।
इस रिट्रीट का उद्देश्य व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण देना था। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़, दिल्ली से आईं बीके अनुसूईया दीदी, बीके वर्णिका दीदी, सीधी से रेखा दीदी, बीके ज्योति बहन, युवा प्रभाग के राष्ट्रीय सदस्य बीके प्रहलाद भाई, बीके जानकी आदि उपस्थित थीं। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड ने कहा कि समष्टि के प्रति एकात्मता, सर्वभूत हितेरेता: एवं सर्वे भवंतु सुखिन: जैसे उच्च स्तरीय मूल्यों के उपासक होने पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के भाइयों बहनों ने हम सब को गौरवान्वित किया हैं। हमारे जो गुरुजन होते हैं उनकी शिक्षा से ही हमारा विकास होता हैं। जिस प्रकार हमारा देश आगे बढ़ रहा है और आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बड़ी हैं। 
बीके ज्योति दीदी ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिस दिन हमारे अंदर संतोष धन आ जाता हैं फिर बाहर का कोई भी आकर्षण महसूस नहीं होता हैं। कार्यक्रम का संचालन बीके प्रहलाद भाई ने किया तथा सभी का आभार बीना से आईं बीके जानकी दीदी ने किया। 
इस अवसर पर नीलम बहन, रेखा बहन, खुशबू बहन, महेश भाई, आशीष भाई, मीरा बहन, अर्चना बहन, सपना बहन आदि उपस्थित थीं।