31 विप्रों को दिया गया देव स्तुति सम्मान

Jun 02 2025

ग्वालियर। हकीकत में शंख बजाना आसान नहीं है। पहले देवी देवताओं की स्तुति पूजा अर्चना व आरती में शंख ध्वनि सुनाई देती थी, जो अब कम होती जा रही है। ऐसे में सकल ब्राह्मण महासमिति ने विश्व ब्राह्मण दिवस एवं आचार्य चाणक्य की जयंती पर शंख बजाने वाले 31 विप्रों को धर्म ज्ञान सभा में देव स्तुति सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश नारायण शर्मा ने की। महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज एवं संत सच्चिदानंद नाथ ढोली बुआ महाराज के मुख्य अतिथि थे।
डॉ. जयवीर भारद्वाज के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य संयोजक कपिल भार्गव, दीपक शर्मा, गायत्री शर्मा, संध्या तिवारी, किरण मिश्रा, सुधा दीक्षित, वंदना भूपेंद्र प्रेमी ने अतिथियों के साथ भगवान परशुराम व आचार्य चाणक्य के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही सभागार में मौजूद ब्राह्मणों ने शंखनाद कर सभागार गूंज उठा। 
इस अवसर पर भूपेन्द्र अशोक प्रेमी एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश संयोजिका वंदना भूपेंद्र प्रेमी ने महासमिति की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की रूपरेखा संयोजक कपिल शर्मा, महंत दीपक शर्मा ने प्रस्तुत की। आभार प्रदर्शन एमडी पाराशर ने किया।
कार्यक्रम में पं. गिरिराज गुरु, ब्रह्मदत्त शास्त्री, भारत दीक्षित, प्रहलाद शर्मा, मुरारी लाल पांडे, यतेंद्र दुबे, राजकुमार पांडे, राजेंद्र तिवारी, उदय शास्त्री रामनिवास मंगलदास, प्रशांत स्वामी, संजय पांडे, दीपक शर्मा, राजकुमार पांडे, विवेक पराडक़र, उपेंद्र गुरु, संदीप शर्मा, दिनेश पाराशर, रविंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, छुन्ना थापक, उपेंद्र गुरुजी, हरी तेलंग, दीपक भार्गव, निखिलेश दुबे, बीना भारद्वाज, संदीप शर्मा, सुनील गोस्वामी, प्रशांत स्वामी, प्रभात शर्मा, दीपक शर्मा, संजय पांडे, धीरेन्द्र चौबे, भागवताचार्य अनुप्रिया भार्गव, आदि को देव स्तुति सम्मान दिया गया।