डीडीनगर कंपाउंडर नरेश शर्मा का धूमधाम से मना बिदाई समारोह

Jun 02 2025

ग्वालियर। सिविल डिस्पेंसरी डीडी नगर से सेवानिवृत हुए कंपाउंडर नरेश शर्मा का बिदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। संस्था प्रभारी डॉ मनोज राजोरिया समेत सभी स्टाफ ने शॉल श्रीफल माल्यार्पण कर ससम्मान बिदाई दी गई। साथ ही  सेवानिवृति के उपलक्ष में अपने निवास पर सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें उनके इष्ट मित्र संबंधी और हॉस्पिटल स्टाफ ने शामिल होकर सामूहिक भोज का आनंद लिया,साथ ही सेवा निवृति की शुभकामनाएं प्रेषित की। 
इस कार्यक्रम में मप्र राज्य कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बलबीर सिंह परमार, शिवशंकर भदौरिया, हरिमोहन त्यागी, सत्य प्रकाश शर्मा समेत अन्य मेडिकल स्टाफ के अलावा विशेष रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह परमार शामिल रहे।