बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 10 को:विधायक सिकरवार

Jun 02 2025

ग्वालियर। शहर में हो रही आघोषित बिजली कटौती एवं ट्रांसफार्मर नहीं बदलने आदि समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा रोशनी घर पर 10 जून को सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन का नेतृत्व विधायक डॉ. सतीश सिकरवार करेंगे। इस आशय का निर्णय ललितपुर कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय पर आयोजित बैठक में लिया गया। 
विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि बिजली की कटौती से शहर भर में हाहाकार मचा हुआ है। बुनियादी सुविधाओं में पानी, बिजली, सडक़ एवं सीवर की व्यवस्थाएं पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि आमजन के बीच रहकर हमें आपस में मिलकर जनसमस्याओं का निराकरण कराना है, इसके लिए धरना-प्रदर्शन आंदोलन जारी रखना होंगे। 
बैठक में प्रभुदयाल जौहरे, राम पाण्डे, प्रेमसिंह यादव, वीणा भारद्वाज, विनोद जैन, महादेव अपोरिया, अनूप शिवहरे, देवेन्द्र चौहान, अवधेश कौरव, सुरेन्द्र साहू, प्रमोद खरे, अंकित कठठ्ल, केके शर्मा, सुरेश प्रजापति, सुधीर मण्डेलिया आदि मौजूद रहे।