लोगों से 3 करोड़ रुपए लेकर फरार हुए दो सगे भाई भोपाल से पकड़े
Jun 01 2025
ग्वालियर। लोगों से करोड़ों रुपए लेकर गायब हुए दो सगे भाइयों को पुलिस ने राजधानी भोपाल से पकड़ा है। पिछले छह महीने से पुलिस दोनों की तलाश में पड़ोसी शहरों में दबिश दे रही है। लेकिन दोनों आरोपी राजधानी में छुपे थे। दोनों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। आरोपियों को ग्वालियर लाने के बाद अब पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
महाराजपुरा थाना टीआई धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि भोलेनाथ फर्नीचर हाउस के संचालक राजकुमार शिवहरे, संजीव शिवहरे और संजय शिवहरे ने साल 2024 में बिजनेस में जरूरत के नाम पर कई लोगों से रुपए उधार लिया। करीब 2 से 3 करोड़ हाथ में आने के बाद यह लोग गायब हो गए थे। इनको रुपए देने वालों ने महाराजपुरा थाना में शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल एक आरोपी राजकुमार शिवहरे को पकड़ लिया था, लेकिन संजय व संजीव फरार हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल रहा था।
सीएसपी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों फरार आरोपी संजय और संजीव शिवहरे की तलाश में आसपास के राज्यों और शहरों में दबिश दे रही थी, जबकि दोनों भाई राजधानी भोपाल में छिपे हुए थे।
पुलिस को एक मुखबिर ने दोनों को भोपाल में देखे जाने की सूचना दी थी। इस पर एक पुलिस टीम को रवाना किया गया। दो दिन तक निगरानी के बाद गत रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को हबीबगंज इलाके से पकड़ा है। रविवार सुबह इनको लेकर पुलिस की टीम ग्वालियर आ गई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ अखिल शर्मा ने मामला दर्ज कराया था। अखिल शर्मा के साथ ही आरोपी कई अन्य लोगों को भी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर ठग चुके हैं। ठगी गई रकम के संबंध में पूछताछ कर पुलिस पता रही है कि अभी तक कितने लोगों से कितना रुपया यह ठग चुके हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









