घर के बाहर से दस मिनट में बुलेट चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Jun 01 2025

ग्वालियर। घर के बाहर खड़ी बुलेट बाइक को दो चोर मात्र दस मिनट में चोरी कर ले गए। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन में बीती रात 2.52 बजे की है। घटना का पता सुबह चला जब परिजन जागे तो बुलेट दरवाजे से गायब थी। बुलेट को गायब देखकर उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन बुलेट का पता नहीं चला तो सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि दो चोर बाइक को लेकर गए है। इसका पता चलते ही पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 
ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर निवासी संजय मित्तल बैगलौर में एक कंपनी में फाइनेंस कर्मचारी है। बीती रात वह मार्केट से आए और बुलेट बाइक एमपी 07 एनजे 9352 को खड़ा कर खाना खाकर सो गए। सुबह जब वह जागे और बाहर आए तो बाइक गायब थी। बाइक गायब देखकर उन्होंने परिजनों से पूछा तो पता चला कि उन्हें भी बाइक की जानकारी नहीं है। जब संजय ने घर में लगे सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि रात करीब 2.52 बजे दो युवक आए और उनकी बाइक का लॉक तेडने के बाद कुछ दूर पैदल लेकर गए और उसके बाद उसे स्टार्ट कर ले गए।