6 परीक्षा केन्द्रों पर सहायक प्राध्यापक परीक्षा भाग-1 में 2248 परीक्षार्थी शामिल हुए
Jun 01 2025
ग्वालियर। मप्र लोक सेवा आयोग इंदौर की ओर से ग्वालियर जिले में 6 परीक्षा केन्द्रों पर एक जून को सहायक प्राध्यापक परीक्षा भाग-1 (2024) परीक्षा दो सत्रों में हुई। प्रथम सत्र प्रात: 10 से एक बजे तक रहा। द्वितीय सत्र दोपहर एक बजे से 4 बजे तक रहा। इस परीक्षा में 2248 परीक्षार्थी शामिल हुए।
परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पहले हर परीक्षार्थी की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान ध्यान रखा जाएगा कि कोई भी परीक्षार्थी ऐसी वस्तुओं को लेकर अंदर न जाने पाए जिनकी अनुमति नहीं है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर छात्रों की कई स्तरों पर कड़ाई से चैकिंग की गई।
खास बात यह है की परीक्षा के दौरान खासी सख्ती रही। मुन्ना भाइयों यानी अभ्यर्थी के स्थान पर कोई और तो एग्जाम नहीं दे रहा, इस पर नजर रही। भीतर कोई अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अन्य नकल सामग्री तो नहीं ले जा रहा, इसके लिए गेट पर ही सख्त चेकिंग हुई।
परीक्षा देने पहुंचे छात्रों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले ही मुख्य द्वार पर कड़ी चेकिंग की गई। जो छात्र जूते पहनकर परीक्षा देने पहुंचे थे उनके जूते परीक्षा केंद्र के बाहर ही उतरवा लिए गए। साथ ही वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, कैप आदि परीक्षा केन्द्र के बाहर ही उतरवा लिए गए। कलाई घड़ी, ब्रेसलेट आदि भी उतरवा लिए गए। कोई भी खुला या पैक किया हुआ खाद्य पदार्थ, पानी की बोतल आदि परीक्षा केन्द्र में नहीं ले जाने दी गई।
साथ ही प्रोफेसरों और प्रशासनिक अधिकारियों ने माइक्रोचिप, कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस आदि जैसे संचार उपकरण आदि कोई छिपाकर तो नहीं ले जा रहा इस पर भी कड़ी निगाह रखी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









