शिविर में बच्चो ओर धर्मगुरुओं को किया सम्मानित

Jun 01 2025

ग्वालियर। जैन मिलन सिद्धार्थ शाखा मुरार, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के तत्वाधान में 23 से 30 मई तक आयोजित दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर जयपुर के द्वारा श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का समापन समारोह बड़े ही उत्साह पूर्वक मीरा नगर मुरार स्थित महावीर जैन चैत्यालय में शिविर के शिवार्थियों ओर धर्मगुरुओं को पुरुस्कार से सम्मान कर समापन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ सतीश सिकरवार, विशिष्ट अतिथि डॉ संजय जैन, पं. नवनीत शास्त्री, सुभाष चंद्र जैन, कमल चंद्र जैन, राकेश जैन, श्रीमति शशि जैन थी।
अतिथियों के द्वारा पाठशाला के सभी बच्चे एवम शिविर में उपस्थित रहे सभी महिला और पुरुष जिन्होंने परीक्षा दी उनको प्रथम द्वितीय, तृतीय, सांत्वना पुरस्कार एवम प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जैन मिलन सिद्धार्थ की तरफ से धार्मिक प्रश्नावली का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर देने वालों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। वही शिविर में मुख्य भूमिका निभाने वाले पंडित शुभम शास्त्री, श्रीमति रुचि जैन (शिक्षिका), श्रीमति राखी जैन (शिक्षिका) रहे।