जन उत्थान न्यास करेगा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान 22 जून को

Jun 01 2025

ग्वालियर। शहर की सामाजिक संस्था के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार द्वारा 22 जनू को शाम 5 बजे जीवायएमसी क्लब में कक्षा 10 एवं कक्षा 12वीं के मेधावीं छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 
विधायक डॉ. सिकरवार ने बताया कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत अंक या उससे अधिक अंक होना आवश्यक है। विभिन्न स्थानों पर फार्म प्राप्त किए जा सकते है। फॉर्म के साथ अपनी मार्कशीट की फोटो कॉपी भी जमा करें। तय स्थानों से फॉर्म प्रात: 11 बजे से प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म 12 जून तक ही वितरित किए जाएंगे।