संतो के दर्शन से जीवन की दिशा सुगम होती है

Jun 01 2025

ग्वालियर। संतो के दर्शन मात्र से आनंदमय जीवन जीने की दिशा सुगम हो जाती है। अध्यात्म से जुडक़र आप अपने को बहुत ऊंचा उठा सकते हैं, क्योंकि जिस व्यक्ति के जीवन में धर्म नहीं, भक्ति नहीं, वह तो पशुवत जीवन जी रहा है। यह विचार सनातन धर्म मंदिर में आयोजित प्रवचनमाला के अंतिम दिन राजयोगी संत ढोली बुआ महाराज धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 
उन्होंने कहा कि जीवन को दिव्य बनाने के लिए आध्यात्मिक जीवन के अभ्यासी बनें और स्वयं को जाने। इस मौके पर अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, संयुक्त अध्यक्ष हरिशंकर सिंघल, नरेश सिंघल, सुमन सिंघल, संदीप वैश्य नारायण आदि उपस्थित रहे।