सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया

Jun 01 2025

ग्वालियर। पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में किया गया। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी और उन्हें समाजिक कार्यों मे व्यस्त रहने की सलाह दी। 
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना। समापन पर एसएसपी ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। एसएसपी धर्मवीर सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी ली गई।
सेवानिवृत होने वालों में सहायक उपनिरीक्षक दयाराम आदिवासी, घनश्याम वंशकार, जितेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक देव सिंह भदौरिया और प्रधान आरक्षक सतीश कुमार मिश्रा।
इस मौके पर रोबिन जैन, रणजीत सिंह सिकरवार, अनुपम भदौरिया, स्मृति दौहरे, नरेन्द्र तुनिया, अभिषेक पाराशर सहित कार्यालयीन स्टाफ एवं सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।