रवि गर्ग वैश्य गरिमा मंच के प्रदेश महामंत्री बने

Jun 01 2025

ग्वालियर। वैश्य गरिमा मंच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी वैश्य अग्र बंधुओं को एक मंच पर लाने का एक अथक प्रयास कर रहा है। इसी दिशा में आपकी कार्य निष्ठा, अनुभव और विभिन्न सामाजिक संगठनों में आपके समाज के प्रति समर्पित भाव को देखते हुए मध्यप्रदेश में वैश्य समाज को मजबूत करने के लिए एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न शाह से चर्चा कर मध्य प्रदेश प्रभारी अशोक गर्ग द्वारा रवि कुमार गर्ग को मध्य प्रदेश पुरुष इकाई का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। विश्वास है कि आप पद की गरिमा को बनाए रखेंगे एवं संस्था के संविधान का परी पालन करते हुए समय-समय पर राष्ट्रकार्यकारिणी के दिशा निर्देशों का परिपालन करते हुए आप समाज और संगठन को एक नई ऊंचाई प्रदान करेंगे साथ ही आप अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।