नशा युवाओं को कर रहा हैं खोखला- हरिओम गौतम

Jun 01 2025

ग्वालियर। विश्व तंबाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस की अवसर पर रमन शिक्षा समिति द्वारा गोल्डन इवेंट समर कैंप ठाटीपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकलाता प्रतियोगिता का विषय नशा समाज के लिए अभिशाप था। यह प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग में आयोजित की गयी, जिसमें 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने रंगों के माध्यम से ड्राइंग सीट पर नशे के दुष्प्रभावों को उकेरा।
इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है, उन्होंने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जहर की, उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाना है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम ने नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
 इस अवसर पर श्रीमती प्रीति मिश्रा, आशीष चौहान, पल्लवी मिश्रा, शिवानी गुप्ता, स्वेता गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थी।