कैंसर अवेयरनेस एवं ऐक्टिव मेडिकल सोसायटी का दिग्दर्शिका विमोचन

Jun 01 2025

ग्वालियर। शीतला सहाय सभागार कैंसर हिल में आयोजित कैंसर अवेयरनेस एवं ऐक्टिव मेडिकल सोसायटी का चिकित्सक दिग्दर्शिका विमोचन डॉ. बीआर श्रीवास्तव एवं ऐक्टिव मेडिकल सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. बीके सूरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि भारत सिंह कुशवाह संसद एवं चीफ व्यक्तित्व विधायक सतीश सिकरवार एवं देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर थे।
कार्यक्रम में डॉ गुंजन श्रीवास्तब द्वारा कैंसर अवेयरनेस पर डॉक्टरों व विभिन्न संस्थाओं के पधारे हुए सदस्यों को कैंसर अवेयरनेस व बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में एक्टिव मेडिकल सोसायटी एवं कैंसर हॉस्पिटल परिवार व भिविन्न संस्थाओं के 250 से अधिक सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
कार्यक्रम में डॉ. अनुपम ठाकुर, डॉ. राम रावत, डॉ. विवेक कनकने, डॉ. राहुल सपरा, डॉ. मनीष कुबेर, डॉ. अमित थावरानी, डॉ. प्रदीप प्रजापति, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. एएस भल्ला, डॉ. रोहन सप्रा, डॉ. मयंक जैसवानी, डॉ. अशोक यादव, डॉ. के कुरैशी, डॉ. एसएल बाथम, डॉ. बीएस चौधरी, डॉ. राज कुमार लाडक़ानी, डॉ. एसएल रामत्री, डॉ. खेम चन्द्र हसीजा, डॉ. अशोक सिंह तोमर, डॉ. निर्मल लाडक़ानी, डॉ. रमेश नन्दवानी, नितिन कुंदवानी, संजीव अग्रवाल, अमन दीक्षित, विकास गंगवाल, नितिन मांगलिक, अजय सप्रा आदि उपस्थिति हुए जिनका आभार डॉ. आरके लाडक़ानी ने किया।