वृद्धाश्रम में वस्त्र वितरण कर मनाना जन्मदिन

Jun 01 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मण्डल द्वारा विगत कई वर्षों से किये जा रहे सेवाकार्यों के क्रम में मण्डल की प्रेरणा से मंडल के सदस्य हरीश चंद अग्रवाल द्वारा नारायण वृद्धाश्रम लक्ष्मीगंज में निवासरत समस्त वृद्धजनों  को स्वल्पाहार सेवा (पोहा, जलेती) एवं महिलाओं  को वस्त्र (साडियां एवं सलवार सूट) का वितरण किया गया। 
वहीं इस सप्ताह गुप्तरूप से खासगी बाजार वालों, आशा  कुशवाह, लव मिश्रा, शालिनी त्रिपाठी, सन्तोष शिवहरे, राकेश बंसल, दीपक  शर्मा, राजीव जादौन एवं अनुराग सिंघल के सहयोग से 1700 किलो हरे चारे की सेवा एवं जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में भोजन वितरण की सेवा की गई। 
मण्डल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मण्डल सदैव अपने सदस्यों को एवं आमजन को अपनो जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगाँठ एवं अपने प्रियजनों की पुण्यतिथी को निराश्रितों की सेवा अथवा गौ सेवा कर के मनाने के लिये प्रेरित कर निजीरूप, सोशल मीडिया अथवा समाचार पत्रों के माध्यम से प्रेरित करता रहता है उसी के परिणाम स्वरूप मंडल के अधिकांश सदस्य एवं आमजन भी अपना जन्मदिन आदि सामाजिक सेवा अथवा गौसेवा कर के मनाने लगे हैं।
उक्त सेवाओं में मण्डल के आशीष मंगल, अमन गर्ग, रामकिशोर मंगल, नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे, राजीव जादौन, सुशील कुशवाह, अंकित गोयल, संजीव गुप्ता, विजय बंसल, अशोक गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे।